Top News

डीएम ने क्वॉरेंटाइन सेंटर और गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया

कंचौसी /औरैया धर्मेन्द्र यादव
आज जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ साधन सहकारी समिति कंचौसी में बने गेहूं क्रय केंद्र एवं दिबियापुर मंडी में बने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी रूपसिंह व लवदीप को निर्देश दिए कि गेहूं विक्रय करने के लिये आने वाले किसानों के गेहूं को टोकन के अनुसार खरीदा जाए। क्रय केंद्र पर बिल्कुल भी भीड़ इकट्ठा न होने दी जाए। किसानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसानों के हाथ धुलने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने दिबियापुर के गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को केंद्र पर उचित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दिक्कत आती है तो वह संबंधित थाने को तत्काल अवगत कराएं पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।_ 
_इसके अलावा उन्होंने ने दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर मे बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। डॉ जितेंद्र को निर्देश दिए कि सभी क्वारन्टाइन किये गये व्यक्तियों को अलग अलग रखा जाए व उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को क्वारन्टाइन व्यक्ति द्वारा कोई परेशानी उत्पन्न की जाती है तो उसके संबंध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया जाए। सभी क्वॉरेंटाइन व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। क्वारन्टाइन सेंटर पर उचित साफ-सफाई पी रखी जाए सभी व्यक्ति मास्क पहने कोई भी बिना मास्क के बाहर ना निकले। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।_




         _

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم