धर्मेन्द्र यादव कंचौसी
कंचौसी : नगर मे लाकडाउन के चलते शासन द्वारा बंद शराब ठेको का निरीक्षण करने पहुचे जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने टीम के साथ मौका मुआयना किया जहा देशी ,अग्रेजी, बियर सभी दुकानो पर ताला लटका होने के साथ बाहर से चादर पड़ा मिला नगर में जहा जिले के तीन ठेका और देहात के चार ठेका चल रहे है नहर बाजार मे इन विभागीय अधिकारियो ने देहात के सीमा से लगी दुकानो को देखा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उप आबकारी आयुक्त के आदेश पर सभी सीमावर्ती ठेकों को भी जांचा जा रहा है। बाद मे इन अधिकारियो ने लहरापुर, सहायल ,कस्बो मे संचालित ठेको का निरीक्षण किया ।इन्होंने बताया कि शासन से शराब बिक्री पर पुर्ण रोक है चोरी छिपे बेचने वालो की तलाश की जा रही है ठेको पर स्टाक कम पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी टीम के साथ इंस्पेक्टर बी के तिवारी, देवेन्द्र सिह आदि के साथ दोनो ज़िलों की स्थानीय पुलिस साथ थी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know