ब्यूरोचीफ आदित्य सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
यूपी के कन्नौज जिले में दो पक्षो के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुचे चौकी इंचार्ज को सूचना देने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर मे बन्धक बना दिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षो के बीच विवाद हुआ था घायल पक्ष ने पुलिस को सूचना दी थी जब पुलिस मौके पर पहुची तो घायल पक्ष की न सुनकर दूसरे पक्ष के घर मे घंटो बैठी रही । पुलिस की कार्यशैली से नाराज घायल पक्ष की लड़की ने घर के बाहर कुंडी लगा दी और फिर पुलिस अधिकारियों को फ़ोन कर दिया। मौके पर महिला पुलिस के साथ पहुचे पुलिस के अधिकारियों ने सूचना देने वाली लड़की को उल्टा हिरासत में लेकर उसकी पिटाई कर दी।
वीओ ----- घटना छिबरामऊ कोतवाली के कुंवरपुर कंदौली गाव की है। यहां रहने वाले घायल शिवकुमार का विवाद पड़ोस में रहने वाले राजपाल से हो गया। पीड़ित शिवकुमार के बच्चो ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से है पड़ोस में रहने वाले संभ्रांत राजपाल आये दिन परेशान करते रहते है आज भी इन लोगो गाली गलौज की जब इसका विरोध किया तो दबंगो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, हमले में पीड़ित स्वेता के माता पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वेता ने बताया कि जब उसने चौकी इंचार्ज श्याम पाल सिंह को घटना की सूचना दी तो मौक़े पर पहुचे चौकी इंचार्ज ने उनकी मदद न कर सीधे दबंगो के घर मे जा बैठे, इस बात से नाराज होकर उसने दबंगो के घर के बाहर कुंडी लगा दी और फिर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि चौकी इंचार्ज उसकी मदद न कर दबंगो के घर मे बैठकर हिसाब किताब कर रहे है। लड़की की सूचना पर महिला पुलिस के साथ पहुचे पुलिस अधिकारियों ने गेट खुलवाकर चौकी इंचार्ज को बाहर निकाला, और सूचना देने वाली स्वेता को उल्टा महिला पुलिस ने पीटा और हिरासत में ले लिया।
बाईट -- स्वेता पीड़ित लड़की
बाईट--विशाल--- स्वेता का भाई
बाईट--Co शिवकुमार थापा
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know