जिला अस्पताल के आईसोलेशन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उरई
उरई (जालौन) आज शनिवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देश पर स्थापित किये गये आईसोलेशन कक्ष का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद डाक्टरों की टीम से दवाओं के साथ ही अन्य समस्याओं से सम्बंधित जानकारी ली तथा दवाओं आदि की उपलब्ध के बारे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये समय से डयूटी दे और आने वाले मरीजों की जांच के साथ ही उनका सही उपचार और सलाह दें। इस मौके जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ए. के. सक्सेना सहित आदि डाक्टर भी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know