Top News

फेयरवेल पार्टी में नेहा कुशवाहा ने वितरित किए 50 पौधे

फेयरवेल पार्टी में नेहा कुशवाहा ने वितरित किए 50 पौधे

UTTARPRADESH NEWS-21
EDITOR-ADITYA SHARMA

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में सोमवार को आयोजित हुए फेयरवेल पार्टी में नेहा कुशवाहा ने अपने सभी साथियों और गुर्जरों को एक-एक पौधा भेंट किया और कुल 50 पौधे वितरित किए ।
इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए विद्यालय में आयोजित हुए फेयरवेल पार्टी में अपने साथियों के बीच स्कूल की यादों को संजोए रखने के लिए विद्यालय की छात्रा नेहा कुशवाहा ने प्रधानाचार्य नवीन अवस्थी सहित सभी गुरुजनों को एक-एक पौधा भेंट किया और उसके बाद अपने साथियों को भी उन्हें उनकी इच्छा अनुसार एक-एक फलदार पौधा भेंट किया और उनसे पौधे को रोपित करने से लेकर उसके बड़े होने तक देखभाल करने का दायित्व सौंपा ।  नेहा ने उन्हें बताया कि यही पौधा हम सब लोगों के लिए एक यादगार रहेगा ।
मार्गदर्शक मनीष कुमार के साथ मिलकर पूर्वजों की याद में पौधरोपण अभियान के तहत अब तक 2277 पौधों का रोपण करके हजारों लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने वाली नेहा कुशवाहा ने अपने सभी साथियों से हर किसी अवसर पर पौधा ही गिफ्ट स्वरूप दान करने और स्वीकार करने का अनुरोध किया क्योंकि
पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए स्वयं के बेहतर भविष्य के लिए पौधा रोपित करना हम सबका दायित्व है।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर नेहा कुशवाहा के कार्य की सराहना करते हुए ट्वीट कर चुकी हैं ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने