मकर संक्रांति के अवसर पर सवर्ण समाज सेवा संस्थान ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
फोटो - खिचड़ी भोज में कार्य करते सवर्ण समाज संस्थान के पदाधिकारी
सहार। कस्बा के अम्बेडकर मूर्ति के पास बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सवर्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा खिचड़ी भोज व वस्त्र दान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी की अगुवाई में आने जाने वाले राहगीर एवं अन्य लोगों से भी खिचड़ी भोज में शामिल होने का निवेदन करते हुए दिखे। मौके पर थाना अध्यक्ष बेलाब्रजेश भार्गव ने कहा कि इस प्रकार की खिचड़ी भोज व वस्त्र दान का आयोजन से लोगों में एकजुटता बढ़ती है। मकर सक्रांति के अवसर पर भोज का आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के संरक्षक डा विनोद त्रिपाठी ने संगठन के इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। इस मौके पर अरविन्द अग्निहोत्री प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र अग्निहोत्री, सक्षम जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,योगेश तिवारी,कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र चौहान,आशीष अवस्थी,संजीव त्रिपाठी,अंकित तिवारी, विकास गौर भाजपा नेता,मनोज त्रिपाठी,वकील,अशोक तिवारी,मुजीबुर्रहमान,वकील राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know