*चार पहिया वाहन व पचास हजार रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतारा*
■ *विवाहिता के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर फेंक भागे दहेज लोभी ससुरालीजन*
औरैया :थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरबंसपुर में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने चार पहिया वाहन व पचास हजार रुपये न मिलने पर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया,इस संबंध में मृतका की मां ने आधा दर्जन ससुरालीजनों के विरुद्ध थाने में रपट दर्ज कराई है।।
थाना बेला में दर्ज कराई रपट में मुन्नी देवी पत्नी रामशंकर पाल निवासी ग्राम महेशपुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 में अपनी पुत्री मीना पाल की विनोद पुत्र बेचेलाल निवासी हरबंशपुर के साथ नकद दो लाख रुपये, मोटर साइकिल,गृहस्थी का सारा सामान व जेवर देकर धूमधाम से शादी की थी,किंतु ससुराली जन इतने से संतुष्ट नहीं हुए और पहली विदाई "चौथी" से ही पचास हजार रुपये व चार पहिया वाहन के लिए मीना पर दहेज प्रताड़ना का कहर वरपाना शुरू कर दिया,इस पर वह परिजनों के साथ कई बार बेटी की ससुराल आकर ससुरालीजनों से रहम की भीख मांगी पर ससुरालीजन नहीं पसीजे और नई साल पर पति विनोद,ससुर शिवदयाल,सास तुला देवी,जेठ प्रमोद कुमार,जिठानी ममता,चचिया सास शारदा देवी ने मौत के घाट उतार दिया और बेटी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार के गेट पर फेंक कर भाग गए,सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ गांव आईं,इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है,थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।।
फ़ाइल फ़ोटो मृतका
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know