Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और नई पहल ,करोड़ो बैंक खाते में पहुंचेगे 2 -2 हज़ार रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और नई पहल ,करोड़ो बैंक खाते में पहुंचेगे 2 -2 हज़ार रुपये

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

संपादक-आदित्य शर्मा

नये साल 2020 आने पर मोदी सरकार ने और भी तत्परता से काम करने की ठान ली है। साल 2019 में शुरू हुई योजनाओं को साल 2020 में भी जारी रखा जाएगा। इस साल भी मोदी कई बड़े फैसले ले सकते हैं और देशवासियों को तोहफा भी दे सकते हैं। नया साल शुरू होते ही मोदी ने बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। 2 जनवरी को इन बैंक खातों में दो-दो हजार रुपए आ जाएंगे।

सात करोड़ किसानों को मिलेगी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन लोगों को तोहफा देने की तैयारी की है वो देश के किसान हैं।

नए साल में मोदी ने 7 करोड़ किसानों को तोहफा देने की तैयारी कर ली है। जी हां मोदी किसान सम्मान निधि स्कीम के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। ये शुरुआत 2 जनवरी को होगी। मोदी के एक ते ही 7 करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपए आ जाएंगे।

 कर्नाटक में होगा कार्यक्रम

किसान सम्मान निधि स्कीम के लिए पीएम मोदी 2 जनवरी को दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह कर्नाटक के तुमकुर में होगा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों के लिए 2-2 हजार रुपए भेजे भी जा चुके हैं और मोदी के क्लिक के बाद ये किसानों के खातों में पहुंच जाएंगे।






Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने