Top News

यूपी: ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां

यूपी: ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

संपादक-आदित्य शर्मा

मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार 6 जनवरी से उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में बदली छायेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

नई दिल्ली। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार 6 जनवरी से उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में बदली छायेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी ने जनपद के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 8 जनवरी 2020 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिन स्कूलों में पूर्व निर्धारित छुट्टियां नहीं है, उनके कर्मचारी एवं अध्यापकों को नियमित तौर पर पूवार्ह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूल में उपस्थित होना होगा।

प्रयागराज के डीएम ने भी पांचवीं तक के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को लखनऊ के जिलाधिकारी से ट्वीट कर जानकारी दी कि 6 जनवरी 2020 से जनपद के सभी विद्यालय प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने