ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी से झगड़ा कर फांसी लगा दी जान, घर जाने की बात कहकर निकला था
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
औरैया के सहदुल्लापुर स्थित अपनी ससुराल में तीन दिन से रह रहे गुड्डू कोरी (40) पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम सरंगवा थाना गजनेर कानपुर देहात ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
रविवार को सुबह पत्नी से लड़ाई करने के बाद वह अपने गांव सरंगवा थाना गजनेर कानपुर देहात की जाने की कहकर चला गया था। सोमवार को सुबह फफूंद-अछल्दा रोड किनारे खेतों में शीशम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करके अपना गुजारा करता था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know