आईएस के दो आतंकी उत्तरप्रदेश में घुसे
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के दो आतंकियों के घुसने के बाद कुशीनगर-महाराजगंज जिलों समेत नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया। बस्ती रेंज के आईजी आशुतोष कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, दो आतंकी अब्दुल समद और ख्वाजा मोइनुद्दीन उत्तर प्रदेश में हैं। आशंका है कि दोनों
सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व महाराजगंज के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं। अयोध्या में भी पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। दोनों आतंकियों में से एक समद ने पुणे में 2010 में जर्मन बेकरी ब्लास्ट के लिए आतंकियों कोे हवाला के जरिए रकम पहुंचाई थी। यूपी में आतंकियों के घुसने की खबर मिलने के बाद नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच व बस्ती जोन में अलर्ट घोषित किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know