Top News

बेला थाने में आयोजित समाधान दिवस पर जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतें सुनकर उनका समाधान किया

 UTTARPRADESHNEWS-21
न्यूज सम्पादक औरैया -घनश्याम सिंह यादव 
बेला थाने के समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने  जनशिकायतों का समाधान किया

औरैया : बेला थाने में आयोजित समाधान दिवस पर जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतें सुनकर उनका समाधान किया।।

 बेला थाने में आयोजित समाधान दिवस पर एक साथ पंहुचे जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने आईं ग्यारह जनशिकायतों की इत्मीनान से सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण का आदेश दिया,इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पीड़ितों की शिकायतों को निर्विवादित व न्यायिक ढंग से सुनकर समाधान करें ,ताकि पीड़तों को बार बार शिकायत करने का मौका न मिले,इस मौके पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव,उपनिरीक्षक के एन यादव,सत्यनारायण,सुखराम सिंह,प्रशांत सिंह,हेमंत सिंह आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने