Top News

फिर एक बार टकराया वंदे भारत एक्सप्रेस से सांड़, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

फिर एक बार टकराया वंदे भारत एक्सप्रेस से सांड़, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

उत्तरप्रदेशन्यूज़21, औरैया

संपादक-आदित्य शर्मा 

अछल्दा औरैया में दिल्ली से कानपुर  वदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। हादसे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करने में रेलवे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 10:28 बजे दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग से गुजरी।


उसी दौरान पूर्वी केबिन की तरफ दुहल्ला गांव के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सांड़ का शव इंजन में फंस गया।

इस पर चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सिग्नल नम्बर 1115 पर रोक दिया। इसके बाद चालक ने ट्रेन के इंजन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते आला अफसरों को दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच गए।

टीम ने इंजन के पीछे फंसे सांड़ के शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कर्मचारियों ने लोहे के तार से इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक से बांधा। इसके बाद ट्रेन को 11:22 बजे गंतव्य को रवाना किया गया। इस बीच शताब्दी एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस तकरीबन एक घंटे व नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही।
मेल-auraiya.upnews21@gmail.com
मोब-9058832838,9456921649

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने