भाजपा नेता के सराहनीय कदम की हो रही जमकर सराहना हुई
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21
उप संपादक अनुराग सिंह
प्रदेश भर में सर्दी का जोर दार प्रकोप फैला हुआ है कल जनपद औरैया में भी एक किसान की सर्दी से मौत हो गयी । इन सब से प्रशास्न बेखबर होकर चैन की बंसी बजा रहा है कई बार ग्रामीणों की माँग के बाबजूद सर्दी से बचने का एकमात्र सहारा अलाव तक की व्यवस्था नहीं की गई । जिसको देखते हुए बेला क्षेत्र के जाने माने भाजपा नेता मण्डल उपाध्यक्ष विमल दुबे ने जय माँ काली सेवा समिति के युवा संघर्ष शील कार्यकर्ताओं के सहयोग से कस्वा के मुख्य मुख्य लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर अलाव लगवाकर लोंगो को सर्दी से बचने का साधन उपलब्ध करवाया। कस्वा में इतने बड़े पैमाने पर जगह जगह अलाव देख व्यापारी वर्ग समेत राहगीरों ने भी प्रसंशा करते हुए कहा कि अभी तक तो प्रशाशन अलाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता था । असल मे अलाव तो अब जले है । अलाव लगाने में दिलीप पोरवाल , शीलू कुशवाहा , अक्कू ठाकुर , संजय सविता का सहयोग सराहनीय रहा ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know