■ *हजरत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह आज़म अल्लाहू जिकरहू के उर्स की तैयारियां जोरों पर*
आज समाचार सेवा
बेला (औरैया)
क्षेत्र के याकूबपुर में रहमानियाँ मस्जिद के पास हजरत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह आज़म अल्लाहू जिकरहू का 21वां जश्न-ए-उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह आयोजन फैजे करम सरकार आलम पनाह वारिस पाक के नाम पर वारसी जश्न कमेटी याकूबपुर-औरैया द्वारा किया जा रहा है,
कमेटी के अध्यक्ष मो. असलम वारिसी के अनुसार उर्स का प्रोग्राम ता. 16 अक्टूबर को मिलादुन्नबी व 17 अक्टूबर को महफिले शमां कब्बाली व उर्स का आयोजन होगा। जिसमें दूर दूर से आने वाले कब्बाल अपना हुनर दिखाएंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता शहजादा आस्ताना हजरत बाबा रियाज शाह वारसी (देवा शरीफ, बाराबंकी, उ.प्र.)करेंगे।
इस मौके पर बतौर सरपरस्त जनाब दिलदार शाह वारसी, रकीक शाह वारसी,उस्मान शाह वारसी और गुलाब शाह वारसी व खास मेहमान के रूप में हजरत मुफ्ती अबुल हम्माद मोहम्मद इसराफील हैदरी (प्रिंसिपल, जामिया मदरुल उलूम, मक्खनपुर शरीफ और सैय्यद नूरुल अर्फात जाफरी मदारी , आरिफ रजा जैसी , जियाउल क़मर साहब क़िब्ला, हाजी महताब साहब, शमश तबरेज, इसराइल किदवई साहब, अब्दुल हफीज साहब, मो. रिजवान मदारी, कारी अकील साहब मदारी और हजरत खलीफा मो. इदरीश नियाजी सहित कई उलेमा और मेहमान अपनी उपस्थिति देंगे।
कमेटी के अध्यक्ष मो. असलम वारिसी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कमेटी द्वारा जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं, उन्होंने सभी क्षेत्रीय लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know