Top News

*तीन दिन से हो रही बारिश से कुंअर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज बेला हुआ जलमग्न*


■ *परिसर में तीन फीट तक भरा पानी*
■ *प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने पंपिंग सेट से निकलवाया पानी, बारिश से पुनः भरा*
औरैया
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बेला-तिर्वा रोड स्थित कुंवर हनुमत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में भीषण जल भराव हो गया। कॉलेज परिसर में करीब तीन फीट तक पानी भर जाने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों के आवागमन व पठन पाठन में परेशानी हो रही है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह यादव ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही पंपिंग सेट लगवाकर विद्यालय परिसर से पानी निकलवाया गया था। इसके बाद लगातार बारिश होने से दोबारा पूरे परिसर में पानी भर गया। वर्तमान में विद्यालय के चारों तरफ जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि परिसर में पानी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान विद्यालय परिसर में इसी तरह जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। हर बार पानी निकलवाने की निजी व्यवस्था करनी पड़ती है। प्रधानाचार्य का कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था के संबंध में प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم