Top News

न्यायालय के स्टे/स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध रूप से रखे गए छप्पर को नहीं हटा रहा अवैध कब्जाधारक*



■ *अवैध कब्जा हटवाए जाने एवं न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में पीड़ित ने बेला थाने में दिया प्रार्थना पत्र*
 बेला (औरैया)
थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत भोलपुरवा मल्हौसी में  न्यायालय के स्टे/स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर किये गए अवैध कब्जा न हटाये जाने पर पीड़ित ने बेला थाने में न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराये जाने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र  दिया है।

 ब्रजेश कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम मल्हौसी, थाना बेला ने बताया कि उसकी ग्राम भोलपुरवा में पैत्रिक जमीन है उस पर कुछ लोग दबंगई से अवैध कब्जा किये हैं, संबंधित भूमि/स्थान के संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन है, जिसका केस नंबर 373 है तथा उक्त प्रकरण में न्यायालय द्वारा स्टे/ स्थगन आदेश पारित किया गया है। उक्त न्यायालयीय आदेश के प्रभावी होने के बावजूद विपक्षी ‌द्वारा विवादित स्थान पर जबरन संदीप राजू पप्पू पुत्र विलास निवासी भोल पुरवा  पोस्ट मल्हौसी औरैया ने अवैध रूप से छप्पर रख लिया गया है, जो कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।

उक्त अवैध छप्पर के संबंध में प्रार्थी द्वारा आपत्ति किए जाने पर विपक्षी ‌द्वारा विवाद एवं झगड़ा करने की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, जिससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित ने पुलिस से  गुहार लगायी कि प्रकरण की तत्काल मौके पर जांच पड़ताल कराकर न्यायालय के स्टे/स्थगन आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा न्यायालय के आदेश के विपरीत विवादित स्थान पर रखे गए अवैध छप्पर को हटवाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, विवादित भूमि/स्थान पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण, कब्जा अथवा यथास्थिति में परिवर्तन न होने दिया जाए, जिससे अविष्य में कोई विवाद अथवा शांति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم