■ *प्रधानाध्यापक अजय कुमार पाठक ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ*
शुभम बाबू
औरैया
आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरवा भवानी कंपोजिट में बच्चों एवं स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र,छात्राओं एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ और ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा ने विद्यालय में विराम लिया । यात्रा में बच्चों ने देश भक्ति के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापक अजय कुमार पाठक एवं अशोक राजपूत, आशुतोष अवस्थी,आदर्श कुमार,मयंक द्विवेदी ने प्रतिभाग किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know