हर घर तिरंगा अभियान के तहत औरैया पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!
🇮🇳 तिरंगा हमारी आन, बान और शान! के गगनभेदी गान के साथ
देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत औरैया पुलिस ने भव्य तिरंगा रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने कोतवाली औरैया से किया। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ रैली में सहभागिता की।
तिरंगा रैली कोतवाली औरैया से प्रारंभ होकर जेसी चौराहा, सुभाष चौराहा होते हुए पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही रैली ने आमजन को राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।
🇮🇳 *औरैया पुलिस, जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शाश्वत शुभकामनाओं के साथ संपादक घनश्याम सिंह:जय हिंद,! जय जय जय हिंदुस्तान!*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know