■ *पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग*
औरैया
शराब पीने से मना करने पर दुकान में घुसकर मारपीट और आग लगाने के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।।
थाना बेला क्षेत्र के ग्राम बरकसी निवासी रूबी पत्नी राजू कठेरिया ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि पीड़िता की बरकसी मोड़ के पास छोटी सी परचून की दुकान है। आरोप है कि 11 अगस्त की शाम करीब 6:40 बजे कुछ लोग दुकान पर आए और पानी व नमकीन खरीदने के बाद दुकान में बैठकर शराब पीने की बात कहने लगे। मना करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी प्रिया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद दुकान में आग लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आग लगने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़िता को आर्थिक नुकसान होने की बात कही गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know