Top News

*शतक पूरा कर पंचतत्व में विलीन हुए 108 वर्षीय संत रामस्वरूप द्विवेदी*


■ *क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब*
शुभम बाबू
औरैया
 जनपद औरैया के थाना बेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनारी पुरवा सुजान के 108 वर्षीय संत स्वभाव के महात्मा रामस्वरूप द्विवेदी का  निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत रामस्वरूप द्विवेदी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधान हरनारायण दुबे तथा श्री नारायण दुबे के  पिता थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने कई वर्ष पूर्व सांसारिक जीवन का त्याग कर साधु वेश धारण कर लिया था। वे अत्यंत आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और अपना अधिकांश समय ईश्वर की भक्ति, पूजा-अर्चना तथा पवित्र धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में व्यतीत करते थे। उनका सरल, सात्विक और अनुकरणीय जीवन ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत था।
उनके निधन का समाचार फैलते ही ग्राम नुनारी, सुजानपुरवा सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत संत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल  हरनारायण दुबे, श्री नारायण दुबे, दिलीप कुमार, आदर्श कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र, अवनीश कुमार एवं अन्य परिवारजनों को सांत्वना देते हुए इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ग्रामीणों ने कहा कि संत रामस्वरूप द्विवेदी का सादा जीवन, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति उनका स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم