Top News

औरैया में युवक को घेरकर मारी गोली :जिला अस्पताल रेफर...


उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसौली में बुधवार देर रात 10 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। युवक अपने परिचित के घर सब्जी देकर लौट रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार दुहल्ला निवासी अवधेश चौहान का पुत्र शिवम उर्फ मनु चौहान बैसौली में अपने परिचित के घर से सब्जी देकर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के अंदर रास्ते में चार युवकों ने उसकी बाइक रोक ली।आरोप है कि युवकों ने शिवम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब शिवम वहां से भागने लगा, तो आरोपियों ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली शिवम की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति की विस्तृत पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी कि उसे गोली लगी है या कोई अन्य चोट है।

वहीं सीओ बिधूना मनोज कुमार गंगवार ने पुष्टि की कि युवक को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم