Top News

एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास दिल्ली जाने वाली अग्निहोत्री परिहार स्लीपर डग्गामार बस ने सामने से

एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास दिल्ली जाने वाली अग्निहोत्री परिहार स्लीपर डग्गामार बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर दी जिससे ट्रैक्टर चालक हरवंश घायल हो गया। राहगीरों ने चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव  रतनपुर बंथरा निवासी हरवंश कुमार ट्रैक्टर चालक है सोमवार को वह छिबरामऊ से ट्रैक्टर से थ्रेसर लेकर बिधूना आ रहा था तभी देर शाम बिधूना की ओर से दिल्ली जाने वाले प्राइवेट डग्गामार बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में रठगांव के सामने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। राहगीर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले गये मौजूद चिकित्सक ने युवक को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم