Top News

सर्व समाज की नेत्री जनप्रिय पूजा शुक्ला नेता जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

 ब्यूरो सौरभ त्यागी जालौन


कुठौंद जालौन

भारतीय संविधान के शिल्पकारभारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब डॉ .भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर सर्वसमाज की नेत्री पूजा शुक्ला (नेता जी) ने अंबेडकर पंचशील बुद्ध बिहार कुठौंद (जालौन) में स्वच्छता अभियान चलाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं कुठौंद कस्बा क्षेत्र में सर्वसमाज के जनमानस लोग के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की भव्य शोभ यात्रा निकाली गई किया, जिसमें, भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला जी ने भाइयों, बहिनों को बताया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब भारतीय संविधान के जनक का जन्म - 14/04/1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था वह एक विश्व स्तरीय वकील समाज सुधारक थे जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था भारतीय संविधान के जनक ही नहीं देश के पहले कानून मंत्री भी थे 14 अप्रैल को डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अंबेडकर दिवस मनाया जाता है इस दिन को अंबेडकर जयंती या भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है , कुठौंद क्षेत्र की मातृ शक्ति की शान जनप्रिय पूजा शुक्ला नेत्री ने अनुसूचित बस्तियों में जाकर महेंद्र सिंह गौतम,अनुराग वर्मा जी,रामकेश वर्मा जी दलित परिवार के यहां जाकर ग्रामीण भाई बहिनों के साथ बैठकर भोजन किया !
इस अवसर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, मण्डल प्रभारी अमित नीखरा,जिला पंचायत सदस्य अनुरुद्ध दुवेदी , देवेंद्र चतुर्वेदी ,पवन शर्मा, नरेन्द्र महांत (प्रधान) ,अमित गुप्ता,हेमू , प्रदुम्म महांत, श्यामू सोनी, भाजपा पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के सर्व समाज के जनमानस लोग उपस्थित रहे !

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم