पत्रकार के० के० दुबे की माताजी के निधन पर हुई शोक सभा में किया गया शोक व्यक्त
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में निज निवास पर हुआ निधन
औरैया। एक दैनिक अखबार के संवाददाता के० के० दुबे की लगभग 95 वर्षीय माताजी सूरजमुखी दुबे, का आज सोमवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर जनपद मीडिया में शोक व्याप्त हो गया। के० के० दुबे के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11:00 शेरगढ़ घाट यमुना तट पर किया जाएगा। श्री दुबे की माताजी के निधन पर शहर के एक प्रतिष्ठान पर शोकसभा हुई। जिसमें मृतात्मा को श्री चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से कामना की गई। इसके साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने के लिए ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, पुष्पक शुक्ला, विवेक बिश्नोई, राम प्रकाश शर्मा, प्रवेश चतुर्वेदी, रोहित अवस्थी, राजेश कश्यप, हैप्पी श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, रवि वर्मा उर्फ भाई जी, शिवम पाल, विवेक सिकरवार सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु शामिल रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know