श्रीराम के आदर्श मानव जीवन के लिए है कल्याणकारी पं मनोज अवस्थी
बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के मोहल्ला चंदरपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस औरैया के सुविख्यात भगवताचार्य एवं श्रीराम कथा प्रवक्ता पंडित मनोज अवस्थी ने कहा कि हिंदुओं के आदर्श प्राण और परमात्मा श्रीराम है ऐसे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने से मानव के अंदर व्याप्त बुराइयां समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने माता-पिता की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन करने का जो आचरण प्रस्तुत किया है उससे लोगों को भी इस आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात कर अपना जीवन सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
श्री राम कथा प्रवक्ता पंडित मनोज अवस्थी ने कहा कि श्री रामचरितमानस मानव को जीवन जीने की कला सिखाती है साथ ही परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ मर्यादाओं में रहने का भी ज्ञान कराती है। उन्होंने कहा कि जिसने राम कथा रूपी अमृत पी लिया तो समझो उसका जीवन सफल हो गया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा में प्रत्येक समस्या का समाधान भी मौजूद है। कथा के विश्राम पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर परीक्षित रविंद्र कुमार मिश्रा व गीता मिश्रा नगर पंचायत बिधूना के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा व कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्य राम लखन मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, वीरेश्वर नाथ मिश्रा, सतीश मिश्रा, बृजेंद्र मिश्रा, जगदीश नारायण मिश्रा, सुधीर मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, राहुल मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि के साथ ही सुरेंद्र कुमार पांडे, अखिलेश कुमार शुक्ला, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, अवधेश कुमार दुबे, भारत सिंह भदौरिया, जयसिंह पाल, अनिल दुबे, राजवर्धन दुबे, नरेश भदौरिया, पप्पू कुशवाह, पंकज दुबे, उमेश तिवारी, गुड्डू श्रीवास्तव आदि तमाम प्रमुख लोगों के साथ ही व सैकड़ो की संख्यां में श्रोतागण मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know