Top News

खाना बनाते भड़की आग से विधवा महिला व उसके पुत्रों की गृहस्थियां हुई खाक

खाना बनाते भड़की आग से विधवा महिला व उसके पुत्रों की गृहस्थियां हुई खाक 

200000 रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान कड़ी मशक्कत से पाया गया काबू 

बिधूना औरैया। बीती रात खाना बनाते समय घर के अंदर लगी आग से विधवा महिला व उसके पुत्रों की लगभग 200000 रुपए से अधिक कीमत का समूची गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों के  लगभग 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका है। घटना की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान की जांच पड़ताल कर जल्द अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर शिवपुर निवासी अनारश्री पत्नी स्वर्गीय विशुनदयाल सक्सेना बीती रात अपने मकान के अंदर खाना बना रही थी तभी अचानक भड़की आग से उनके व उनके दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर रहे पुत्रों बृजेश रामप्रवेश व चंदन के टीवी फ्रिज कूलर पंखे पहनने के कपड़े बिस्तर चारपाइयां अनाज आदि समेत समूची गृहस्थियां जलकर खाक हो गई हैं। इस भीषण आग पर ग्रामीणों ने 2 घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। इस घटना से पीड़ित विधवा महिला व उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद पाल ने अग्निकांड में हुए नुकसान की जांच पड़ताल कर जल्द अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह सेंगर प्रधान वीर बहादुर सिंह यादव बीनू केशव सिंह सेंगर पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर आदि लोगों ने शासन व जिला प्रशासन से जल्द अग्निपीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم