पड़ोसी द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस से लगाई गुहार
पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के लग रहे आरोप
बिधूना ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव साहसपुर निवासी वृद्ध ने गांव के लोगो पर लाठी डंडे से मारपीटकर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।पीड़ित ने पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।
मंगलवार की देर रात साहसपुर निवासी मानसिंह पुत्र मंगलीप्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मकान के आगे चार इंच जगह छोड़ने को लेकर पड़ोसी लोगो ने लाठी डंडे व धारदार औजार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शाम से अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know