Top News

औरैया मे पैर फिसलने से कुएं में गिरा किसान हुयी मौत-जानिये पूरा मामला

गांव घसारा में किसान के कुएं में गिरने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस।
गांव घसारा में शुक्रवार दोपहर एक किसान मवेशी बांधने के लिए जा रहा था। भागने पर उसे पकड़ते समय अचानक किसान का पैर फिसल गया और एकाएक वह कुएं में जा गिरा। आस पड़ोस के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया : गांव घसारा में शुक्रवार दोपहर एक किसान मवेशी बांधने के लिए जा रहा था। भागने पर उसे पकड़ते समय अचानक किसान का पैर फिसल गया और एकाएक वह कुएं में जा गिरा। आस पड़ोस के लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। रस्सी आदि की मदद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। जिसके बाद दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उसे चिकित्सक ने मृत बता दिया।गांव घसारा निवासी 37 वर्षीय रविंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब मवेशियों को बाड़े में बांधने के लिए गया था। यहां एक मवेशी की रस्सी खुल जाने पर वह पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। यहां देख पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। रस्सी की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण सफल न हो सके। उधर, सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। संकरे कुएं में रस्सी के सहारे उतरे दमकल कर्मियों ने रविंद्र को बाहर निकाला। दो घंटे तक मशक्कत जारी रही। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत बता दिया। 
वहीं घटना के दौरान दिवंगत की मां मुन्नी देवी व पत्नी अनीता का हाल-बेहाल रहा। पल पल लोग बस उसके बाहर निकल आने को लेकर ईश्वर को याद करते रहे। दिवंगत के चार मासूम बच्चे भी रो रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसान की मौत हो गई है। कुआं संकरा होने की वजह से शव निकालने में दिक्कत रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم