शाम गहराते ही चोरो ने मचाया आतंक, लाखो रूपए की नगदी समेत जेवरात किए पार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाईपुर हमीरपुर में शाम गहराते ही बेखौफ चोर घर के अन्दर घुस गये। घर के अगले हिस्से में लेटा गृहस्वामी लघुशंका करने अन्दर गया तो कमरा खुला देख भौंचक्का रह गया। गृहस्वामी को देख अज्ञात चोर नगदी जेवरात समेटकर धक्का देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली थी मौके पर जाकर जांच पडताल की गई जल्द पर्दाफाश किया जायेगा। शाम गहराते ही बेखौफ चोरों द्वारा की गई लाखों की चोरी से हडकम्प मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाईपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र में वृजनाथ सिंह रविवार की देर शाम घर के अगले हिस्से में बने कमरे में लेटे थे। तभी अज्ञात चोर किसी तरह मौका पाकर घर के अन्दर घुस गये। गृहस्वामी लघुशंका करने जब घर के भीतरी हिस्से में गया तो कमरे का ताला टूटा देखकर भौंचक्का रह गया। वहीं घर में घुसा चोर गृहस्वामी को धक्का देते हुये मौके से फरार हो गया। गृहस्वामी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर 6 लाख रूपये से अधिक के नगदी जेवरात चुरा ले गये है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर जांच पडताल की। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गाम रौंदापुर निवासी मदन पुत्र रामनरायन के खेतों में लगी हजारों रूपये की सबमर्सिबल अज्ञात चोर चुरा ले गये। भाईपुर में लाखों रूपये की चोरी की घटना से आसपास क्षेत्र में हडकम्प मचा हुआ है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know