ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से जीआरपी कर्मी की हुई मौत
मृतक कर्मी का शव गृह गांव नगरिया आने पर राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
बिधूना,औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी उन्नाव में जीआरपी में तैनात रहे सिपाही की ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से हुई मौत के बाद मृतक जीआरपी कर्मी का शव रविवार को उसके पैतृक गांव आने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया, वही सीओ आदि अधिकारियों की मौजूदगी में सलामी गारद द्वारा सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ उसकी अंत्येष्टि की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी लगभग 38 वर्षीय सत्येंद्र कुमार मिश्रा पुत्र प्रेम नारायण मिश्रा जीआरपी में उन्नाव रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। 7 जनवरी 2023 को वह सुबह लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर एक एक्सप्रेस ट्रेन से उन्नाव से आ रहे थे तभी मानक नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह पानी पीने के लिए उतरे तभी पानी पीकर आने पर ट्रेन चलने लगी। जिस पर वह भागकर ट्रेन पर चढ़ने लगे तभी उनका पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। मृतक जीआरपी कर्मी का पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पैतृक गांव नगरिया जैसे ही रविवार को पहुंचा उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी अछल्दा सत्य प्रकाश सिंह सहित पुलिस की सलामी गारद भी वहां पहुंच गई और मृतक जीआरपी कर्मी को सलामी गारद द्वारा सलामी दिए जाने के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। मृतक जीआरपी कर्मी के 2 पुत्र अभिनय व दिव्यांश है। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know