बिधूना । कस्बे में मोहल्ला लोहियानगर में अज्ञात चोरों ने गेट खोलकर घर में रखी आलमारी तोडकर लाखों रूपये नगदी समेत जेवरात चुरा ले गये । सुबह गृहस्वामी के उठने के बाद चोरी की जानकारी हुई। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की घटना की जांच पडताल की और पीडित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
कस्बे के मोहल्ला लोहियानगर निवासी गौरव यादव पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को जब वह सोकर उठा तो देखा कि गेट का ताला खुला है जब उसने अन्दर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त देखकर उसके होश उड गये। बताया कि अज्ञात चोर उसकी आलमारी तोडकर उसके पिता के कैंसर के इलाज के लिये रखे 1 लाख 43 हजार रूपये नगद व सोने की तीन अगूंठिया चोरी कर ले गये। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पडताल की और पीडित को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know