डीजल भरवाने को लेकर हुआ विवाद मचा हड़कंप
बिधूना। जेसीबी में डीजल डलवाने को लेकर कस्बे के मुख्य भगत सिंह चैराहे पर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद जेसीबी मालिक ने हाथापाई करने वाले युवको ंको पकडकर पुलिस के पास ले गये। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
कस्बे के मोहल्ला तिलकनगर निवासी राजेश तिवारी के पास जेसीबी मशीन है जिसे उन्होंने कस्बे के भरथना रोड निवासी उत्कर्ष यादव को किराये पर चलाने पर दी थी। आरोप है कि उन्होंने जब जेसीबी मशीन को किराये पर दी थी तो उसमें जेसीबी की टंकी को डीजल से भरवाकर दी थी। जेसीबी मशीन वापस करने के दौरान डीजल भरवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जेसीबी मालिक राजेश तिवारी का आरोप है कि उत्कर्ष यादव ने डीजल विवाद को लेकर उसके साथ हाथापाई की । जिस पर जेसीबी मशीन मालिक राजेश व उनके परिजन उतकर्ष व उसके साथी को पकडकर कोतवाली ले गये। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know