बिधूना में अतिक्रमण का बोलबाला सड़कों पर जाम के झाम से लोग परेशान
पुलिस के पक्षपातपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटवाने की चर्चाएं पकड़े जोर
बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे में सड़कों पर फैले अवैध अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन सड़कों पर लग रहे घंटों जाम के झाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही है। बिधूना कस्बे में इन दिनों मेन रोड लोहा मंडी फीडर रोड अछल्दा रोड रामगढ़ रोड भरथना रोड बेला बाईपास किशनी रोड आदि सड़कों के दोनों ओर के फुटपाथों के ऊपर ही नहीं बल्कि डामर सड़कों के ऊपर तक अवैध अतिक्रमण कारी दुकानदारों ने बिक्री का सामान सजा कर कब्जा कर लिया है वही शहीद भगत सिंह चौराहे नदी तिराहा दुर्गा मंदिर तिराहे पर भी दुकानदारों ने सड़कों के फुटपाथों के ऊपर ही नहीं बल्कि सड़कों के ऊपर तक कब्जा जमा लिया है जिससे प्रतिदिन सड़कों पर घंटों जाम के झाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि पुलिस प्रशासन कभी कभी थोड़ा बहुत अवैध अतिक्रमण हटाता तो है लेकिन यह अतिक्रमण अधिकांशतः फुटपाथों पर थोड़ा बहुत सामान रखकर या ठेलों पर सामान रखकर बेचने वालों का ही अतिक्रमण हटाने में अधिक दिलचस्पी लेता है वहीं प्रभावशाली धन्ना सेठों का सड़कों पर फैला अतिक्रमण पुलिस को भी नजर नहीं आता है जिससे अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए जाने की भी चर्चाएं जमकर हो रही है। आखिर बिधूना कस्बे में कब हटेगा अवैध अतिक्रमण इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know