Top News

धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गमन के मुकदमे में वांछित को पुलिस ने पकड़ा

धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गमन के मुकदमे में वांछित को पुलिस ने पकड़ा 

बिधूना,औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गमन करने के एक आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      ह प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रविंद्र सिंह ने 27 सितंबर 2022 को आशुतोष पुत्र महेश चंद्र निवासी आजाद नगर भरथना जिला इटावा के खिलाफ 21 लाख 43 हजार रुपए धोखाधड़ी कर गमन करने और रुपए मांगने पर गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें नामजद आरोपी पिछले लगभग 4 माह से वांछित चल रहा था तभी सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अछल्दा थाना के प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ नामजद आरोपी आशुतोष पुत्र महेश चंद्र को ग्वारी पेट्रोल पंप के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم