ईको अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी ईको सवार महिलाओं पुरुषों में मची चीख-पुकार

ईको अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी ईको सवार महिलाओं पुरुषों में मची चीख-पुकार

बिधूना । दिल्ली से मनौती की पूजा करने पैतृक गांव वापस आते समय कोतवाली क्षेत्र केे कुदरकोट क्षेत्र के धनवाली मोड के समीप ईको गहरे खडड में जा गिरी। घायलों में चीखपुकार मच गई। ईको सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायलावस्था के चलते सैंफई रिफर किया गया है। 
कोतवाली क्षेत्र के गा्रम जागूपुर कल्यानपुर निवासी दिनेश सिंह उर्फ विक्की जहांगीरपुरी दिल्ली में एक पेट्रोल पम्प में मैनेजर का कार्य करते है। बताया कि दिल्ली से पैतृक गांव जागूपुर कल्यानपुर बिधूना में मनौती की पूजा करने के लिये अपनी पत्नी व पुत्री सहित आ रहे थे। उनके साथ उनके साढू वीरपाल पुत्र दरबारी लाल निवासी अमृतपुर कैथावा कोतवाली बिधूना भी अपनी पत्नी व बच्चों समेत घर आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनवाली पुल के समीप ईको गहरे खडड में जा गिरी । ईको सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। धनवाली पुल के समीप घुमावदार मोड को लेकर अनियंत्रित होकर ईको गहरे खडड में जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेन्स की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिये सामदुायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। चिकित्सक कृपा शंकर ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार करने बाद सैंफई रिफर किया । घायलों दिनेश सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, रजनी पत्नी दिनेश सिंह, आराध्या पुत्री दिनेश सिंह निवासी जागूपुर कल्यानपुर वीरपाल पुत्र दरबारीलाल, प्रीती पत्नी वीरपाल, परी पुत्री वीरपाल निवासी अमृतपुर कैथावा व ईको चालक यश पुत्र हरीश कुमार निवासी नजफगढ दिल्ली को सैंफई रिफर किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم