बिधूना । अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग व पुलिस के संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने 5 कुन्तल लहन नष्ट करनेे के साथ 28 लीटर अवैध शराब भी बरामद की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध कच्ची शराब को लेकर छापेमारी जारी रहेगी किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जा
गुरूवार को आबकारी विभाग व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कस्बे के आदर्शनगर में अवैध कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हडकम्प मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान 500 किलाग्राम लहन नष्ट किया गया है और साथ ही 28 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। उन्होंने शराब कारोबारियों को चेताया कि आबकारी विभाग कच्ची शराब कारोबारियों पर पूरी नजर बनाये हुये किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know