श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ का हुआ गठन
राजेश अध्यक्ष व धर्मेंद्र चुने गए मंत्री
बिधूना औरैया। बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की इकाई का गठन किया गया। इसमें राजेश कुमार को अध्यक्ष व धर्मेंद्र को मंत्री चुने जाने के साथ जिला कार्यकारिणी के लिए भी 7 सदस्यों का चयन किया गया। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित अधिवेशन में वरिष्ठ शिक्षक उदय प्रताप सिंह जादौन की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के लिए शिक्षकों की आम सहमति से राजेश कुमार को अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को शाखा मंत्री चुना गया। रंजना सिंह व गरिमा चौहान को उपाध्यक्ष राजेश अग्रहरि को कोषाध्यक्ष सूर्यभान को संगठन मंत्री निर्भय सिंह को मीडिया प्रभारी राज किशोर प्रजापति चंद्र शेखर सिंह चौहान राकेश त्रिपाठी विनोद सिंह कुशवाह सूर्यभान सिंह सेंगर उदय प्रताप सिंह जादौन इंद्र कुमार मिश्रा को जिला प्रतिनिधि चुना गया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष मिथिलेश त्रिवेदी संतोष सिंह एनसीसी अधिकारी गौरव गुप्ता आशीष सिंह चौहान अशोक कुमार सीताराम कौशल श्रवण कुमार निधि तिवारी श्वेता यादव ज्योति प्रकाश यादव आदि शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know