सास ने बहू को डंडे व ईंट से मारकर किया गंभीर घायल
घर से न निकलने व मायके ना जाने पर की मारपीट
बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे में एक महिला को उसकी सास ने जबरन घर से निकाल कर मायके से रुपए लाने का दबाव बनाया मायके ना जाने पर उसकी सास ने बहू को डंडे व ईंट पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है वहीं महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के किशनी रोड केनरा बैंक के समीप निवासी सरिता पत्नी सतेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी सास देव देवी उसे घर में रहने पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करती है उसकी सास मायके से रुपए लाने का दबाव बनाकर आए दिन मारपीट करती है। उसका पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। इसी के चलते गुरुवार को उसकी सास मायके भेजने के लिए घर से निकालने लगी जब वह मायके जाने से मना करने लगी तो उसकी सास ने गाली गलौज करते हुए डंडे व ईंट पत्थर से मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की शिकायत पर कोतवाल रामसहाय पटेल ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है वही गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know