किशोरी के मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बिधूना।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी 4 वर्षीय किशोरी की कुछ दिन पूर्व तबियत बिगड़ गई थी।स्वजन ने काफी इलाज कराया आराम न मिलने पर शुक्रवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए जहां पर मौजूद चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी 4 वर्षीय नायरा पुत्री गब्बर सिंह की बीते 4 माह से तबियत खराब होने की वजह से कई जगहों पर इलाज कराया।शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर स्वजन किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में ले गए।जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर विकास मिश्रा ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know