Top News

पुलिस ने 2 कंटेनरों से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 82 गायें पकड़ी

पुलिस ने 2 कंटेनरों से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 82 गायें पकड़ी

3 गौ तस्करों को भी मौके से पकड़ा 5 गौ तस्कर भाग जाने में रहे सफल

बिधूना औरैया। बिधूना कोतवाली पुलिस ने बीती रात बिधूना भरथना मार्ग पर दो कंटेनरों में भरकर तस्करी के लिए के लिए ले जाई जा रहीं 82 गायों को बरामद करने के साथ 3 गौ तस्करों को भी मौके से पकड़ा है वही 5 गौ तस्कर मौके से बचकर भाग जाने में भी सफल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली के निरीक्षक अपराध श्रीकेश भारती को रात्रि लगभग 12:30 बजे सूचना मिली की बिधूना भरथना मार्ग पर पुरहा नदी पुल के समीप से दो कंटेनरों में भरकर तस्करी के लिए गायें ले जाई जा रही है जिस पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह निरीक्षक अपराध श्रीकेश भारती उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शिव शंकर मौर्य अनिल चौधरी केशव कुमार विष्णु कुमार आदि पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दोनों कंटेनरों को पकड़ लिया और उनमें सवार 3 गौ तस्करों को भी हिरासत में ले लिया जबकि 5 गौ तस्कर पुलिस से बचकर भाग जाने में सफल रहे हैं। पकड़े गए गौ तस्करों में अफजाल पुत्र निसार निवासी फिरोज नगर कोटला अजीतमल शादाब पुत्र सलाउद्दीन व 7 पुत्र कासिम निवासीगण मिटठापुर मिचैली जिला मेरठ शामिल हैं। पुलिस ने एक कंटेनर में 44 गायें व दूसरे में 38 गायें बरामद की हैं। पकड़े गए गौ तस्करों ने बताया है कि वह बिहार के लिए यह गाय ले जाते थे। बाद में सीओ महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में सभी गायों को जंगल में छुड़वा दिया गया है वही पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم