Top News

चाचा के घर जारही युवती के साथ की छेड़छाड़-मुकदमा दर्ज

चाचा के घर जारही युवती के साथ की छेड़छाड़-मुकदमा दर्ज

फफूंद (औरैया)
थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने चाचा के घर जारही एक युवती के साथ में पांच लोगो ने मका के खेत मे लेजाकर छेड़छाड़ करने लगे चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीरो के आने पर पाँचो लोग भाग गये। पीडित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अजीतमल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम को अपने गांव से पड़ोस के गांव में अपने चाचा के घर जारही थी। तभी रास्ते मे सुदेश कुमार,सुरेश कुमार,ललित कुमार,शिव सागर,कौशल कुमार निवासी गाँव नगला पाठक थाना फफूंद आ गए और मुझे रोड के किनारे स्थित मक्का के खेत मे बुरी नियत से ले गए जहाँ मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे चीखपुकार की आबाज सुनकर राहगीर आ गए तो उक्त युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जाँच की जा रही है।जल्द ही युवको को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم