Top News

शुक्रवार को दिन दहाड़े पुलिस से बेख़ौफ़ बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देकर

बिधूना। शुक्रवार को दिन दहाड़े पुलिस से बेख़ौफ़ बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाते हुये पुलिस को चुनोती दी है। लुटोरो ने बैंक से निकले 48 हजार रुपयों को लूटकर फरार हो गये।
कोतवाली बिधूना क्षेत्र की चौकी रुरुगंज क्षेत्र के ग्राम रुरुकला निवासी नेहा एवं रखी पुत्री इंद्र बहादुर सिंह यादव कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते से 48 हजार रुपये निकालकर गांव के विपिन कठेरिया के साथ बाइक पर बैठकर वापस आपने गांव जा रहे थे। जैसे ही बिधूना अछल्दा मार्ग पर उदेलपुर श्रमदान पर पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार मुंह बांधे दो लुटेरे आये और रुपयों की पालीथिन छीन ली। घटना के बाद बाइक सवार लुटेरे बिधूना कस्बे की ओर वापस भाग निकले। पीड़ित के द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां जांच पड़ताल की। वही पीड़िता के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم