Top News

औरैया अवैध असलाहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ बड़ी संख्या में असलहा बरामद

औरैया अवैध असलाहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ बड़ी संख्या में असलहा बरामद


 खबर औरैया से। अपर मुख्य सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत औरैया पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान पुलिस ने 3 अभियुक्तों को 45 निर्मित एवं अर्द्ध निर्मित अवैध असलाह, 19 कारतूस व असलहा बनाने को उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कोतवाली औरैया परिसर में एक वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। जिसमें 45 निर्मित विभिन्न प्रकार के अर्ध निर्मित एवं असलाह बनाने के उपकरण 19 कारतूस सहित अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले तीन अभियुक्तों व तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को थाना बेला व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बेला के अंतर्गत बेला बिधूना मार्ग पर धन्ना पुरवा के पास घने जंगल में असलाह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भारी मात्रा में रंगीन तमंचे बरामद किए हैं। बताया कि पूछताछ में युवकों ने जानकारी दी वह लोग अवैध असलहे की तस्करी करते हैं। यह असलहै 5 से 6 हजार तक में बिक्री होते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य अभियुक्त रामदुलारे शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामाधार निवासी भटपुरा एरवाकटरा हाल पता नंगला भागा थाना भरथना जनपद इटावा, प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश दिवाकर निवासी दखलीपुर थाना फफूंद एवं शुगर सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी काजल मार्बल थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया। पुलिस अधीक्षक ने टीम में शामिल टीम को 15 हजार रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم