बिधूना।
बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर भटौली अड्डा के समीप बाइक सवार युवक की सड़क के किनारे पड़े आम के पेड़ की डाल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। निकल रहे राहगीरो ने घायल युवको को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी पहुँचाया। जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफ़ई रिफर कर दिया।
रविवार की देर शाम 8 बजकर 30 मिनट पर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गाँव हरचन्दपुर निवासी उमेश पुत्र दशरथ व कन्नपुर निवासी दुर्गेश पुत्र सहदेव बिधूना से वापस गाँव बाइक द्वारा जा रहे थे।तभी बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर भटौली अड्डा के समीप सड़क किनारे पड़े आम के पेड़ की डाल से बाइक टकरा गई।जिससे बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने घायल युवको को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सैफ़ई रिफर कर दिया। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि घायल युवको को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know