बाइक सवार दम्पति कुत्ता से टकरा कर हुए घायल
फफूँद,औरैया। कस्बा के अछल्दा पाता बाईपास पर स्थित आलू मील के पास औरैया से से अपने घर वापस लौट रहे थे, कि तभी अचानक कुत्ते से टकरा कर गिर गए स्थानीय लोगो ने घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ भेज दिया।
शनिवार की शाम लगभग छै बजे सोनू पुत्र राम अवतार निवासी बसौरा रामगढ़ थाना दिबियापुर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ औरैया से वापस अपने घर जा रहा था, जैसे ही अछल्दा पाता बाई पास पर पहुंचा अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दम्पति को प्राइवेट अस्पताल भिजवा दिया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know