Top News

औरैया में बेकाबू कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, कई गांवों में हुआ अंधेरा-जानिए पूरा मामला

औरैया में बेकाबू कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, कई गांवों में हुआ अंधेरा-जानिए पूरा मामला

बेकाबू कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, कई गांवों में अंधेरा

बेकाबू कार की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, कई गांवों में अंधेरा

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता , रुरुगंज: बाबा के शाला-देवराव मार्ग पर गुरुवार की दोपहर एक बेकाबू कार रोड किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभा टूटकर गिर पड़ा। 32 केवीए की लाइन तहस-नहस हो जाने से बिजली कई गांवों में नहीं आई। जिस कारण उपभोक्ता परेशान हुए। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

सोहनी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बाबा के शाला से देवराव मार्ग से अमित कुमार पुत्र स्व. सतीश दोहरे निवासी गांव सरमेडी रुरुगंज कार से निकल रहा था। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होने से कार रोड किनारे बिजली के सीमेंटेड खंभे से टकरा गई। टक्कर जोर की होने से खंभा टूट गया। इसमें सोहनी गांव के निकट चिरकुआ से सोहनी विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवीए लाइन टूट गई। जिस कारण

आपूर्ति ठप हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी ने जांच पड़ताल की। हादसे की वजह से बिजली न आने से गांव सोहनी, रुरुकला, देवराव सरमेडी, चंदैया, बराहार समेत 12 से ज्यादा गांव के उपभोक्ता परेशान हुए। अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह ने लाइनमैन को भेज किसी तरह समस्या को दूर कराया। टूटे तार जोड़े गए। शाम चार बजे तक स्थिति सामान्य हो सकी थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم