बुलडोजर बाबा की पुलिस पीड़ित/शिकायतकर्ता पर धारा 151की कार्यवाही व शिकायतों का फर्जी निस्तारण दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रही वहीं जिम्मेदार मूक दर्शक बने
भले ही उ.प्र. में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर बाबा के नाम की चर्चा हो रही है, परन्तु जमीनी हकीकत आज भी खोखली है
उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अबैध कब्जो भूमाफियाओ भले ही कार्यवाही करने का ढिंढोरा पीट रहे है परन्तु उनकी पुलिस से पीड़ितों को आज भी न्याय मिलना सम्भव नहीं है,
औरैया सदर कोतवाली नगर के ठठराई मुहल्ला निवासी रानी देवी पोरवाल जिनका पति राम कुमार पोरवाल गौशाला रोड पर परचून की दुकान किये है, रानी देवी ने एक प्लाट लेकर घर बनाया है, उक्त मकान के रास्ते में पश्चिम की तरफ विपक्षी मुन्नी देवी पत्नी स्व. लोटन का मकान है, जोकि अनुसूचित जाति/जनजाति (धोबी) है, तथा मुन्नी देवी एवं उनकी पुत्री रमाँकांति देवी, कौलास पुत्र स्व. लोटन राममूर्ति पत्नी कौलास, ओमप्रकाश पुत्र लोटन ने अपने मकान की पश्चिमी दीवार को तोड़कर जबरन दरवाजा लगा लिया है, तथा दिनांक 26/05/2021 को दिखावे मात्र के लिये चूल्हा रखकर गोवर कंडे आदि पाथना सुरु कर दिया और पीड़ित परिवार के निकास पर जबरन अवैध कब्जाकर रास्ता पूर्ण रूप से बन्द कर दिया है, दिनांक 27/05/2021 को पीड़ित रानी देवी ने उपरोक्त बिपक्षीगणों से रास्ता पर अवैध कब्जा करने से मना किया तो उक्त बिपक्षीगणों ने रानी देवी व उनके परिजनों को भद्दी भद्दी गाली देते हुए झूंठा बलात्कार व हरिजन एक्ट का मुकदमा लगवा कर के जेल भेजनें की धमकी दी जिससे पीड़िता रानी देवी ने बिपक्षीगणों की अश्लीलता पूर्वक गालीगलौज एवं दबँगई से तंग आकर कोतवाली औरैया सहित जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल आदि पर शिकायतों करना सुरु कर दीं, पीड़िता द्वारा निरंतर 1 वर्ष से उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र देकर के न्याय की गुहार लगाई जा रही है, पीड़िता द्वारा की गईं शिकायतों पर पुलिस द्वारा पीड़ित व परिजनों के बिरुद्ध धारा 151,107 की कार्यवाही कर शिकायतों की झूंठी निस्तारण करके अपना पल्ला झाड़ते आ रहे, जिससे बिपक्षीगणों के हौसले और बढ़ रहें है इतना ही नहीं बिपक्षीगणों ने पीड़ित परिजनों पर दबाव बनाने हेतु झूंठा मारपीट गलिगलौज करने तथा एस सी एन्ड एस टी का मुकदमा जिला न्यायालय में दाखिल किया है,, इसके बाद भी थाना पुलिस के द्वारा बिपक्षीगणों के बिरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, जिससे पीड़ित व परिजनों को बिपक्षीगण आये दिन झूठे मुकदमे आदि में फसाने तथा बेबजह लड़ाई झगड़ा पर अमादा रहते हुए जान से मारने आदि की साजिस करते आ रहे है जिससे प्रार्थिनी व परिजन बेहद भयभीत है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know