Top News

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न

 300 में से 197 विद्यार्थियों ने वैदिक इंटर कालेज में दिया पेपर

दिबियापुर,औरैया। नगर के वैदिक इंटर कालेज  में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 300 में से 197 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जबकि 103 ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी ने  बताया कि वैदिक इंटर कालेज  में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई है।
     आगे बताया कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनको बैठाने के लिए 25 कक्षों में सीट प्लान बनाया गया था। बताया कि कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में 197 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जबकि 103 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि नवोदय की प्रवेश परीक्षा कैमरे की निगरानी में सम्पन्न कराई गयी है। प्रवेश परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा विद्यालय के सेंटर लेवल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सहार की देखरेख में सम्पन्न हुई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم