योगी सरकार में मंत्रियों ने दिखाई सक्रियता, जनता ने जताई खुशी
कंचौसी,औरैया। बाबा बुलडोजर के नाम से प्रसिद्ध हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 2022 में सरकार बनते ही सभी विभागों के मंत्रियों में अपनें- अपने विभागों के प्रति सक्रियता नजर आने लगी है।मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग,खेलकूद,पर्यटन विभाग आदि सभी मंत्रियों ने काम के प्रति अपने अपने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। इससे प्रदेश की जनता ने खुशी जाहिर की है।मोदी है तो मुमकिन है, और योगी है तो विश्वास और सच्चाई है। अब जनता में विश्वास की एक नई किरण जागी है, कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बहेगी।गरीबों और जरूरत मंद लोगो को उनका हक मिलेगा , तथा बेरोजगार लोगो को नौकरियों का अवसर मिलेगा। सरकार के प्रति लोगो में जो भरोसा और उम्मीद है उसमें योगी सरकार जनता के प्रति खरी उतरेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know